रियासी। पौनी मार्ग पर स्थित बारादरी के मुख्य चौक पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे की शुरुआत से पहले पूजा हुई। दोपहर को एक बजे के लगभग भंडारे को शुरू किया गया। भंडारे में रियासी नगर के अलावा सिला, जीरो मोड़, तलवाड़ा, पनासा, कांसिपट्टा, कांसकनसा के लोग भी पहुंचे।