रामनगर। वार्ड नंबर 13 गुनधीयां में वार्षिक दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी दंगल कमेटी के प्रधान रोशन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर गुनधियां इलाके में सुनेतर मार्ग के किनारे दंगल का आयोजन होगा। इसमें रामनगर तहसील के पहलवानों सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है।