फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्लड्डा से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील बक्कल के ब्लड्डा क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव वीरवार दोपहर को बरामद किया गया। पुलिस पोस्ट ज्योतिपुरम को सूचना मिली थी कि ब्लड्डा इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस की एक पार्टी रवाना हुई और मौके पर पहुंची। वहां पर जरूरी प्राथमिकता निभाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। देर शाम शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उसे शवगृह में रखा गया। बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति किसी बाहरी राज्य का रहने वाला था और इलाके में किसी जगह काम करता था। मृतक की आयु 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें