फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी बस अड्डे पर बनाई दुकानों की नीलामी करे नगर परिषद

विज्ञापन
रियासी बस अड्डे पर बंद पड़ी नगर परिषद की दुकानें। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। नगर परिषद की तरफ से स्थानीय बस अड्डे पर बनाई गई बीस दुकानें नीलामी नहीं होने के कारण बंद पड़ी है। दुकानों को स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने व परिषद की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया था। सब्जी मंडी के पास भी नगर परिषद ने छह बड़ी व एक छोटी दुकान बनाई हैं। परिषद की तरफ से बनाई गई किसी भी दुकान की नीलामी नहीं की जा रही। स्थानीय निवासी दीपक शर्मा, शाम लाल, गुरदयाल ने कहा कि नगर परिषद ने जिस उद्देश्य से दुकानों को बनाया था वह पूरा नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों को इसका थोड़ा सा भी फायदा नहीं हो रहा है। वहीं नीलामी नहीं हो पाने के कारण परिषद को भी कोई आमदनी नहीं हो रही है। किराए के रूप में एक रुपया भी शुरू नहीं हुआ है। नगर परिषद को चाहिए कि वह उक्त दुकानों की जल्द नीलामी करवाए जाने की अधिसूचना जारी करें ताकि लोगों को फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें