कटड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र केंद्रीय विद्यालय करुया रियासी के परिसर में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना पर लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के कई किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य बागवानी अधिकारी राजिंदर कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने केवीके में प्रदर्शित विभिन्न स्टालों का दौरा किया और किसानों के व्यावसायिक खेती के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए केवीके के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बंदरों से प्रभावित क्षेत्रों में नींबू और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर जोर दिया और जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा की।