फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पत्नी के साथ 20 साल से व्रत रखते है राजेश अजनबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड दस निवासी राजेश अजनबी भी अपनी पत्नी मीनू शर्मा के साथ करवाचौथ का व्रत रखते हैं। राजेश अजनबी ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तो उनकी पत्नी ने उनके लिए व्रत रखा। इसके बाद उन्होंने भी निर्णय लिया कि वह भी अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखेंगे। अब वह पिछले बीस वर्षों से भी ज्यादा समय से व्रत रखने की परंपरा अपनी पत्नी साथ निभा रहे हैं। इसके लिए वह हर करवाचौथ के अवसर पर सुबह उठ कर पत्नी के साथ मिल सारे काम करते हैं। सरगी खाने की रसम को भी निभाते हैं। शाम को आसमान में चांद का दीदार करने बाद दोनों एक दूसरे को पानी पिला कर व्रत का निवारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें