फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा ने हिंदुस्तान क्लब को 54 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस लाइन में आईआरपी की पहली बटालियन की तरफ से बलिदानियों की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को हुए मैच में स्पोर्ट्स अकादमी कटड़ा ने हिंदुस्तान क्लब को हराया। कटड़ा की टीम ने 17.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। बल्लेबाज हिमालय सडोत्रा ने शानदार 64 रन बनाए वहीं बल्लेबाज वीनू जमवाल ने 19 व आदित्य सिंह ने 16 रन बनाए। टीम को 18 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले। हिन्दुस्तान क्लब की तरफ से सरबजीत सिंह ने तीन, अजय फौजी, सुशील ठाकुर और साहिल नाना ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिंदुस्तान क्लब की पूरी टीम 16.5 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना सकी और मैच को 54 रनों से गवां दिया। बल्लेबाज अनिल ठाकुर ने नाबाद 27 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। बल्लेबाज सरबजीत सिंह ने भी 26 रन बनाए। कटड़ा के गेंदबाज रंजीत सिंह व अनुवंश ने दो-दो जबकि अनूप सिंह व अयूब ने एक-एक विकेट लिया। हिमालय को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें