फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माहौर में गहरी खाई में पलटी कार, एडवोकेट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माहौर के मलाई नाला समाधि मोड़ के पास शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में एडवोकेट की मौत हो गई। कार गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान एडवोकेट बलबीर सिंह निवासी दरमाड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बलबीर सिंह मुंसिफ कोर्ट माहौर में एडवोकेट थे। वह शनिवार रात घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार (जेके 20 सी 8915) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई की तरफ पलट गई। दुर्घटना होने का पता सुबह चला, जब लोगों ने वाहन खाई में गिरे देखा। बचाव कार्य के बाद उनका शव वाहन से बाहर पड़ा हुआ मिला। मूलतः रूप से दरमाड़ी में रहने वाले बलबीर सिंह के पिता इंदर सिंह प्रिंसिपल जिला व सेशन जज के पद से रिटायर हैं।
जानकारी के अनुसार मौजूदा समय के दौरान एडवोकेट का परिवार जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित गीता नगर त्रिनथा में रह रहा है। माहौर पुलिस ने जरूरी औपचारिकता पूरी कर शव को परिवार के हवाले कर दिया। इसके बाद शव को रियासी लाया गया। रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार बारादरी स्थित मुक्ति धाम श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें