फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माहौर पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल आठ हजार रुपए रिश्वत लेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रियासी जिले के माहौर पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल महरूफ अहमद को आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद उसे अदालत ने इस शर्त के साथ अंतरिम जमानत दी थी कि वह रोजाना सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच पुलिस स्टेशन माहौर में रिपोर्ट करेंगे। हालांकि इस अवधि के दौरान हेड कांस्टेबल महरूफ अहमद ने शिकायतकर्ता को परेशान किया। उसे निर्धारित समय से अधिक पुलिस स्टेशन में रखा और समय पर रिहाई की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की। रिश्वत का भुगतान एक अक्तूबर को पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर किया गया था। दो दिन बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसके सहयोगी को फिर से धमकाया और उनके ट्रैक्टर को छोड़ने और निर्धारित समय पर रिहाई की अनुमति देने के लिए बारह हजार रुपए की मांग की। इसके अलावा धमकी दी कि अगर वे भुगतान नहीं करते हैं तो वह उन पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लेगा। बाद में बातचीत के बाद आठ हजार रुपए देना तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। सत्यापन के बाद पीसी अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर एसीबी उधमपुर में दर्ज की गई। एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी को आठ हजार रुपए की मांग करते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें