रियासी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को लेकर दिया जा रहा धरना वीरवार को चौदहवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल परिसर में बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान कहा गया कि लगातार चौदह दिन से वह लोग शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर आने वाले तीन चार दिनों में अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हुई तो वह लोग सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।