रियासी। सोमवार को जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण इलाकों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल युवाओं में देशभक्ति का जोश दिखा। रैली को जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से अतिरिक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए रैली ज्योतिपुरम तक गई। इसमें शामिल सौ के करीब युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। रैली में ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर विजय कुमार, डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल, जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर तरसेम सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।