फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भगवान कृष्ण की झांकी में प्रभु महिमा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सनातन धर्म सभा में सोमवार को भागवत कथा जारी रही। सोमवार को झांकी निकाली गई। कथावाचक सूरज कौशल ने बताया कि कृष्ण जन्म के समय बारिश के साथ तूफान से सब जगह जलमग्न हो गया। जेल में बंद देविका और वासुदेव को मासूम बच्चे की चिंता होने लगी कि कंस इसे भी मार डालेगा। वह अभी बच्चे को बचाने को सोच ही रहे थे कि जेल के सारे दरवाजे एकाएक बंद हो गए, वहीं पहरेदार भी सो गए। वासुदेव कृष्ण को एक टोकरी में डालकर ले जाने लगे रास्ते में यमुना नदी अपने पूरे उफान पर थी, लेकिन कृष्ण के पांव लगते ही पानी एकदम से कम हो गया जिससे वासुदेव कृष्ण को लेकर आसानी से पार चले गए। इसके बाद आरती के साथ कथा संपन्न हुई और लोगों को प्रसाद बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें