फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। चसाना पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले तुली गांव में एक व्यक्ति का शव घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है। सिर पर चोट लगने के निशान हैं। बताया जाता है कि मूलरूप से तुली निवासी मोहम्मद शब्बीर मौजूदा समय के दौरान पौनी मार्ग पर स्थित खेरल गांव में रह रहा था। उसकी एक बीबी खेरल में रहती है शब्बीर तुली में अपने कच्चे मकान के पास पक्का मकान बनवा रहा था। इसके चलते वह कुछ दिन से तुली में रह रहा था। मंगलवार रात को वह दस बजे के करीब घर आया और बिना खाना खाए वह अनिर्मित मकान के बाहर उस स्थान पर सोने चला गया जहां पर सीमेंट रखा गया था। सुबह बहु चाय देने पहुंची तो शब्बीर को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें