फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मृत मिला सुलभ शौचालय का कर्मी, सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर की न्यू होलसेल फल एवं सब्जी मंडी कल्लर में मंगलवार सुबह सुलभ शौचालय के कर्मचारी का शव बरामद हुआ। मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतक को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए वारिसों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मृतक मोहन झा (40) पुत्र प्रमोद झा निवासी चरद सिराली जिला समस्तीपुर, बिहार न्यू होलसेल फल एवं सब्जी मंडी कल्लर उधमपुर के परिसर में बने सुलभ शौचालय में काम करता था। मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वह मृत पाया गया। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मंडी में काम करने वाले लोगों ने सुबह शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें