रियासी। बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बुधवार दोपहर को नगर के मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को स्थानीय दुकानदारों ने कोल्ड ड्रिंक बांटी। मुख्य बाजार में दुकानदार बिहारी लाल, छोटू शर्मा, विशाल बडू, अनिल एबरोल, रवि शर्मा मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। बाजार में आने वाले लोग गर्मी से बेहाल रहे। लोगों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए कोल्ड ड्रिंक बांटी गई। जिस से लोगों को काफी हद तक राहत मिली।