फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार साहिल रंधावा से मिला। इसमें ब्लॉक विकास परिषद सदस्य व कई अन्य पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में तहसीलदार को बताया कि पंचायतों के अन्य गांव जैसे कान्हा, धनवा, डब, डडोआ, संगड जैसे क्षेत्र में पानी की बूंद तक नहीं है। जल जीवन मिशन के तहत किया गया काम भी अभी अधूरा पड़ा हुआ है। हमने विभाग के अधिकारियों को कई बार कहा है कि जहां पर योजना नहीं पहुंच पाई, वहां टैंकरों के जरिये पानी दिया जाए ताकि लोगों को पानी मिले।
तहसीलदार साहिल रंधावा ने लोगों को आश्वासन दिया कि कई अन्य गांवों में भी पानी की समस्या है। इसके बारे में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रियासी को लिखा जाएगा। वहीं जलशक्ति विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ भी बात कर जल्द ही समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें