फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में कुत्ते ने पांच लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर की स्थानीय राम गली में एक कुत्ते ने पांच लोगों को काट कर घायल कर दिया। मामला मंगलवार देर शाम का बताया जाता है। कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों की पहचान राजेश पण्डोह निवासी वार्ड चार, अर्जुन सिंह व इश्फाक निवासी ग्रा मोड़, अश्वनी वैध निवासी वार्ड नंबर पांच तथा अर्जुन कुमार निवासी तरेन्था के रूप में हुई है। कुत्ते के काटने से घायल हुए सभी लोग माड़ी स्थित जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार देने के उपरांत छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि कुत्ते का शिकार हुए सभी लोग अपने घर की तरफ जा रहे थे कि राम गली में उनको काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें