रियासी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस के डीएसपी सरबजीत सिंह ने जिला पुलिस लाइन में बैठक की। इसमें सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राकेश वजीर भी उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि उपजे हालात के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए लोग तैयार रहें। किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि देखते ही सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दें। बैठक में रियासी के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।