किश्तवाड़। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की जिले के लोगों ने सराहना की है, लेकिन जंग लगने की संभावना के चलते लोग अपनी तैयारियां भी करते दिखे। लोगों ने बाजार से घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। दुकानों में काफी भीड़ लगी रही। सुबह से ही एटीएम केंद्रों पर भी भारी भीड़ देखी गई। जेएंडके बैंक प्रबंधन का कहना है कि लोगों ने जमकर ट्रांजेक्शन किया। बुधवार को तीन से चार करोड़ रुपये लोगों ने एटीएम से निकाले। संवाद