फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की कमी दूर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने जवाहर नवोदय विद्यालय की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी साथ बैठक कर विद्यालय की स्थिति पर चर्चा की। विद्यालय के प्रिंसिपल ने स्कूल में जारी अकादमिक सेशन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही स्कूल की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी बताया। बैठक में पानी के अतिरिक्त कनेक्शन उपलब्ध करवाने, बिजली की सप्लाई चौबीस घंटे सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सोलर लाइट्स की व्यवस्था करने व सुरक्षा के प्रबंध करने को कहा। डीसी ने बैठक में जलशक्ति के अधिकारियों को विद्यालय में पानी की कमी को दूर करने के आदेश दिए। लोक निर्माण विभाग को स्कूल की चार दीवारी बनाने के लिए साइट का निरीक्षण व प्लान तैयार करने को कहा। तहसीलदार को विद्यालय की भूमि की एक पूरी रिपोर्ट सप्ताह के भीतर देने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी को साइंस विषय की छात्राओं को विज्ञान ज्योति स्कीम का फायदा देने को कहा। डीसी ने विद्यालय के क्लास रूम, हॉस्टल बिल्डिंग, मेस, प्ले ग्राउंड व अन्य सुविधाओं के बारे में जाना। मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, चीफ प्लानिंग अफसर नरेंद्र कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें