फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अब्दुल रशीद को नहीं पता था, यह उसका आखिरी सफर होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील भमाग के गांव लम्सोरा से बाडवन जा रहे धरूत निवासी अब्दुल रशीद को पता नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। अब्दुल रशीद अपने परिवार के सदस्यों व माल मवेशियों साथ निकला था। लमसोरा से निकल कर उन्होंने डुग्गा में रुकना था। उसके बाद आगे का सफर शुरू करना था। शनिवार शाम को तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने से अब्दुल रशीद, उनकी बहु की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गुलज़ार बेगम झुलस गई। मौके पर पहुंची प्रशासनिक व पुलिस की एक टीम ने पूरी स्थिति का जायजा लिया। मृतक अब्दुल रशीद व उसकी बहु को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें