फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में शनिवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एडीसी राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के करण सिंह, आरएसएस के जिला संचालक कुलदीप पंडोह, निशांत मगोत्रा व गोकुल शर्मा ने बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीती ग्यारह अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर किए गए प्रदर्शन में हिंदुओं को निशाना बनाया गया। दो सौ से अधिक घरों व दुकानों को लूट कर जलाया गया। तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गई जबकि कई लोगों को बुरी तरह घायल किया गया। ज्ञापन में बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के साथ ही हिंसा की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें