रियासी। जिला के थनपाल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को टेंपो (जेके 20 बी 3769) व बाइक (जेके 14के 1666) में टक्कर होने से दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान सुरिंदर सिंह और पंकज सिंह दोनों निवासी पनासा के रूप में हुई है। हादसे में घायल दोनों युवकों को वहां से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक युवक की बाईं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है तो दूसरे के माथे पर चोट लगी है।