तूफान से झल्ड़ी में मकान की छत से उड़ी टिन।
- फोटो : poni news
पौनी। बुधवार शाम आए तूफान ने गांव झल्ड़ी के मजदूर केवल कुमार के सिर से छत छीन ली। परिवार को खुले आसमान तले रात काटने को मजबूर होना पड़ा। केवल कुमार ने बताया, तेज बारिश से घर का सारा सामान भी बर्बाद हो गया। वहीं, तूफान में उड़ी टिन की चपेट में आने से घर पर आई भांजी रिम्पी देवी निवासी टाली मोड़ भी घायल हो गई। उसे प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया, सिर में पांच टांके लगे हैं।
केवल कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण बैंक से ऋण ले रखा है। कच्ची दीवारों पर टिन डाल कर परिवार के साथ रह रहे थे। तूफान थमने के बाद दूसरे के घर से राशन लाए व चूल्हा जला कर खाना पकाया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।