फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर प्रीमियर लीग : मुस्लिम क्लब को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नाइट राइडर्स माहौर ने जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। नाइट राइडर्स माहौर के फाजिल नबी के ऑल राउंड प्रदर्शन की बदौलत माहौर की टीम ने मुस्लिम क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

मुस्लिम क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रन बनाए। बल्लेबाज वसीम राठौर ने 15 व हैरिस ने 24 रन बनाए। माहौर के गेंदबाज फाजिल नबी ने 4, मसूद फारूक ने दो जबकि शेख जहूर, कैसर अहमद व इश्फाक मुश्ताक ने एक-एक विकेट लिया। माहौर की टीम ने लक्ष्य को पारी के 7.4 ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की।
गेंदबाजी के बाद फाजिल नबी ने बल्लेबाजी में भी अपने हाथ खोले और 30 रनों की पारी खेली। बाद में आयोजकों ने उन्हें मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया। अन्य बल्लेबाज ओवैस शफी ने 11 व मोहम्मद आरिफ ने नाबाद 24 रन बनाए। टीम को 15 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले। मुस्लिम क्लब के गेंदबाज आतिफ ही माहौर के दो विकेट लेने में कामयाब हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें