रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए मैच में राजपूत रॉयल्स शजरू की टीम ने गीता नगर पैंथर्स को सात विकेट से हराया।
टॉस जीतकर गीता नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। बल्लेबाज सलमान रजा ने 14, पंकज भारद्वाज ने 33, अभिषेक शर्मा ने 11, जोगिंदर ने 26 व विशाल ठाकुर ने 26 रन बनाए। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राजपूत रॉयल्स के गेंदबाज पवन राजपूत ने दो, संचित शर्मा ने तीन और पर्व व करुण शर्मा ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजपूत रॉयल्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। बल्लेबाज नितिन शर्मा ने 41 व संदेश ने 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाज अक्षित मन्हास ने 36 व करुण शर्मा ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 16.1 ओवर में तीन विकेट खोकर सात विकेट से जीत दर्ज करवा दी। गीता नगर के गेंदबाज अमित शर्मा ने दो व अनिकेत संबयाल ने एक विकेट लिया। संचित को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।