रियासी। भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने वाहवाही लूटी।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग और विशेष अतिथि विधायक कुलदीप राज दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
बच्चों की ओर से प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर की 300वीं स्वर्ण जयंती को समर्पित किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय स्तर पर खेलकूद, गणित ज्ञान विज्ञान मेला सांस्कृतिक महोत्सव और सेशन 2023-24 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक, आचार्य व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।