फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश ने खोली नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल

Sun, 02 Feb 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रियासी में ऋषि चौक के पास पौनी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर फैली गंदगी। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। रातभर हुई बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बारिश के कारण नालियों में फंसी गंदगी और कूड़ा-कचरा बाहर आ गया, जिससे मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

सरस्वती नगर गली और ऋषि चौक के पास से पौनी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली से निकला कचरा फैला दिखा, वहां से गुजरने वाले नागरिकों को काफी परेशानी हुई। सुबह-सुबह सड़क पर फैली गंदगी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी साइड से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और कचरे को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें