फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी के शिव मंदिर में मूर्तियां से तोड़फोड़, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के धर्माडी इलाके में स्थित शिव मंदिर में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर की घटना का पता चलते ही लोगों में रोष फैल गया। इसके विरोध में हिंदू संगठन ने देर शाम को जिला मुख्यालय में एक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

इससे पहले एक बैठक संघ कार्यालय में हुई। इसके बाद रात को साढ़े नौ बजे के बाद एक रोष रैली शुरू निकाली गई। यह रैली नगर के बाजार और अन्य स्थानों से होते हुए तहसीलदार ऑफिस तक गई। इसके बाद रोष रैली डीसी के निवास स्थान तक भी पहुंची। डीसी ने लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि घटना पर प्रशासन की पूरी नजर है। पुलिस की एक पार्टी भी मौके पर गई है। इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें