फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में आतंकी हमले में संदिग्धों से पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पौनी के कड़ा में शिवखोड़ी यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पचास के करीब संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस की एक टीम अभी भी जांच में जुटी हुई है कि किसी अन्य व्यक्ति का आतंकी कनेक्शन तो नहीं है। डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पड़यार ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। उनको समय-समय पर बुलाया जाता है। गौरतलब है कि पुलिस ने आतंकी हमले में आतंकियों का साथ देने के मामले में हाकम दीन को हिरासत में रखा है। हालांकि पहले उसकी पत्नी के भी हिरासत में लिए जाने की सूचना थी, लेकिन एसएसपी मोहिता शर्मा ने महिला को हिरासत में रखे जाने से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें