फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपराज्यपाल तीन नवंबर को चिशोती में रखेंगे पुनर्निर्माण की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तीन नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित चिशोती के लोगों से मिलेंगे और क्षतिग्रस्त हुए घरों व अन्य बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को चिशोती मेंं पहुंचकर तैयारियों एवं चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


14 अगस्त 2025 को मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले चिशोती गांव में बादल फटने से काफी तबाही मची थी। इस आपदा में 65 लोगों की जान चली गई थी जिसमें तीन सीआईएसएफ कर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी शामिल थे। कुल 167 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 35 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में 16 मकान, मंदिर व अन्य निर्माण ध्वस्त हो गए थे।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तीन नवंबर को इसी चिशोती गांव में क्षतिग्रस्त घरों व अन्य बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वीरवार को उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर पुनर्वास एवं पुनर्वास गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित परिवारों को राहत सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों का भी निरीक्षण किया, जिनका शिलान्यास उपराज्यपाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें