जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रविवार को रामबन जिले में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। इसमें कई जानें चली गईं। बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। कई वाहन मलबे में धंसे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सहायता और मुआवजा देने का आग्रह किया।
मौसम में सुधार होेने तक राजमार्ग से न गुजरें
डिप्टी ट्रैफिक इंस्पेक्टर जावेद कटारिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग (रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर एनएच) पूरी तरह से अवरुद्ध है। मौसम में सुधार होने तक इस राजमार्ग से गुजरने से बचें। निकासी का काम जारी है। इसे जल्द ही खुलवा दिया जाएगा।