फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह की यशस्वी चाढ़क ने कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में जीता रजत और कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


भद्रवाह।
डोडा जिले के भद्रवाह की होनहार कराटे खिलाड़ी यशस्वी सिंह चाढ़क ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए दो पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 4 से 8 नवंबर तक आयोजित कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में यशस्वी ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

भद्रवाह के मठोला गांव निवासी 15 वर्षीय यशस्वी ने 15 वर्ष आयु वर्ग की माइनस 54 किलोग्राम भार श्रेणी में हिस्सा लिया। उन्होंने क्लब श्रेणी में रजत पदक हासिल किया, जबकि एलीट श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। यशस्वी की यह उपलब्धि उनके लगातार बेहतर होते खेल प्रदर्शन का प्रमाण है। इससे पहले भी वह बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने पोलैंड में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशस्वी के खाते में अब तक कुल 56 पदक दर्ज हो चुके हैं। इनमें 36 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उपलब्धियां हासिल कर उन्होंने चिनाब घाटी की उभरती हुई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी सफलता से न केवल मथोला गांव और भद्रवाह बल्कि पूरे डोडा जिले और जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ा है। यशस्वी की उपलब्धियां क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें