फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: काउंटर खुलने के समय में बदलाव का श्रद्धालुओं को मिल रहा फायदा, देर रात पहुंचने पर भी पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर पिछले दिनों पंजीकरण कक्षों के समय में किए गए बदलावों का श्रद्धालुओं को फायदा मिलना शुरू हो गया है। देर रात पहुंचने वाले श्रद्धालु रात में ही पंजीकरण कराकर माता वैष्णो देवी भवन की बढ़ रहे हैं। उन्हें ट्रेन लेट होने पर कटड़ा में रात नहीं बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा रेलवे स्टेशन, ताराकोट ट्रैक और बस स्टैंड पर संचालित यात्रा आरएफआईडी पंजीकरण काउंटर खोलने के समय में भी बदलाव किए थे। यह फैसला बदलते मौसम और धुंध में ट्रेनाें की लेटलतीफी के चलते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया था। इसके तहत ताराकोट स्थित आरएफआईडी काउंटर 24 घंटे खुल रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आने वाले श्रद्धालुओं को बाणगंगा में बने काउंटर पर आरएफआईडी कार्ड मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर बना आरएफआईडी काउंटर सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक खुल रहा है। यहां देर रात पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के यात्रा पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। मुख्य बस स्टैंड पर बना काउंटर नंबर-2 सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक खोला जा रहा है। हालांकि समय में किए गए संशोधन मुख्य काउंटरों पर लागू होंगे।
ट्रेन का टिकट दिखाकर भी आगे बढ़ रहे श्रद्धालु
जो श्रद्धालु ट्रेन लेट होने के कारण पंजीकरण काउंटर पर नहीं पहुंच पा रहे वे रात के समय बाणगंगा दर्शनी ड्योढ़ी पर वैध ट्रेन टिकट दिखाकर आरएफआईडी कार्ड लेकर यात्रा आरंभ कर रहे हैं। इससे देर रात आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बोर्ड के अनुसार आगामी दिनों में कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रहने की संभावना है। ऐसे में ये बदलाव श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन

श्रद्धालु बोले-बदलावों का मिलेगा फायदा
बोर्ड के इस फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश से माता के दरबार में आए राकेश यादव सोनिया यादव और उत्तम यादव का कहना है कि इस समय बहुत कम ट्रेनों का आगमन हो रहा है। आगामी दिनों धुंध व कोहरा पड़ेगा तो गाड़ियां तय समय से लेट पहुंचेंगी। ऐसे में नए बदलावों से श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें