फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्तान मोहल्ला में 150 साल पुराना चिनार गिरा, तीन वाहन और कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कार पर गिरा चिनार का पेड़। - फोटो : doda news
विज्ञापन
डोडा। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के आस्तान मोहल्ला क्षेत्र में वीरवार को करीब 150 वर्ष पुराना चिनार का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से वहां खड़े तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि पास के एक कच्चे मकान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं जिसके चलते यह अचानक गिर पड़ा। घटना के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। वे बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय चिनार का पेड़ कच्चे मकान पर गिरा, उस समय घर के अंदर पांच से छह लोग थे। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। गिरे पेड़ को हटाने और प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें