उधमपुर। पटनीटॉप में बर्फबारी के बाद सोशल मीडिया पर पर्यटकों व लोगों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से मदद न करने के आरोप लगाए गए हैं। वीरवार रात को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी पत्नीटॉप पहुंचे और कहा कि कुछ लोग विभाग को बदनाम करके बेवजह मुद्दे बनाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि जमीनी स्तर पर बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हम मानते हैं कि बर्फ काफी ज्यादा पड़ी हैं और पत्नीटॉप की खूबसूरती भी यही है। यहां बर्फ नहीं पड़ेगी तो कौन आएगा? यह आम इलाका तो नहीं है। वायरल वीडियो के कारण वह अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने आए।
इस दौरान देखा कि पुलिस, सिविल प्रशासन या संबंधित एजेंसियों की ओर से बढ़िया काम किया गया है। हालांकि कुछ खामियां हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। खासकर राहत कर्मी और मशीनों को मौके पर तैनात करने के लिए कहा है।