किश्तवाड़। जिला में अब जोनल शिक्षा अधिकारी मढ़वा को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार शवन ने बिना स्वीकृति के स्टेशन छोड़ने पर निलंबित किया है। निलंबन के समय तक एईआरओ तहसील मचैल में अटैच कर दिया गया है। साथ ही एडीडीसी किश्तवाड़ को जांच अधिकारी बनाया गया है, जो एक सप्ताह मेें रिपोर्ट देंगे। इससे पहले मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी कि बिना पूछे स्टेशन यानी मढ़वा में जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय छोड़ कर जाने का क्या कारण था। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही निलंबन का आदेश जारी किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उप मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी इसी वजह से निलंबित किया गया था।