फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सियासी गतिविधियों में शामिल जलशक्ति विभाग के तीन अधिकारी किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर जलशक्ति विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता जलशक्ति विभाग जम्मू के कार्यालय में अटैच किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इनमें जलशक्ति विभाग किश्तवाड़ के सब डिवीजन दच्छन के हाइड्रोलिक डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता यूनुस मोहम्मद, सब डिवीजन दच्छन के हाइड्रोलिक डिवीजन के जूनियर इंजीनियर इम्तियाज हुसैन और पुंछ जिले के जलशक्ति विभाग के मेंढर सबडिवीजन के जूनियर इंजीनियर अतीक-उर-रहमान शामिल हैं। साथ ही विशाल गुप्ता, सहायक अभियंता, टीसीसी डिवीजन जम्मू (आरटीआईसी) को पीएचई सब डिवीजन दच्छन में स्थानांतरित किया गया है। वह अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अलावा पीएचई सब डिवीजन दच्छन, हाइड्रोलिक डिवीजन किश्तवाड़ के पद का कार्य भी देखेंगे। संजीव शर्मा जूनियर इंजीनियर पीएचई डिवीजन कठुआ को हाइड्रोलिक डिवीजन किश्तवाड़ में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें