क्रिएटिव माइंड्स शतरंज अकादमी की ओर से हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
अंकुश भारद्वाज को दूसरे व सतीश को तीसरे स्थान पर करना पड़ा संतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। क्रिएटिव माइंड्स शतरंज अकादमी की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन कर धाक जमाई है। ओपन वर्ग में सोनाली मन्हास अपने रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करने के बाद विजेता बनकर उभरीं।
टूर्नामेंट में विभिन्न आयु समूहों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में विजेता रहे खिलाड़ियों में नगर 12 हजार रुपये पुरस्कार वितरित किए गए। अंकुश भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे और सतीश तीसरे स्थान पर रहे।
स्तुति वर्मा ने चौथा स्थान हासिल किया। 15 आयु वर्ग तन्मय जम्वाल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, ईशान चौधरी ने दूसरा और शियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-10 वर्ग में युवा राज्यवर्धन ने पहला स्थान हासिल कर सभी को प्रभावित किया। लक्ष्य चौधरी दूसरे और कियाना गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।