फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ड्यूटी से गैरहाजिर पांच शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। घर-घर जाकर बजुर्गों से मतदान करवाने की ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर पांच शिक्षकों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई जिला चुनावा अधिकारी एवं डीसी विशेष पाल महाजन ने की है। साथ ही सभी शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय (सीईओ) कार्यालय में अटैच किया है। साथ ही उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी को गुलाबगढ़ और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विधानसभा के आरओ से शिकायत मिली थी कि होम वोटिंग की ड्यूटी के लिए शिक्षक नहीं पहुंचे थे। इनमें प्राइमरी स्कूल दादा गला के शिक्षक मोहम्मद अशरफ, प्राइमरी स्कूल दसानु के ज्ञान चंद, प्राइमरी स्कूल मलिकपुरा के गुलाम अहमद, हाई स्कूल सुजनधार के मोहम्मद नजीर और मिडिल स्कूल टुकसन के मोहम्मद इकबाल 17 सितंबर को गैरहाजिर रहे। शिकायत के बाद डीसी ने संज्ञान लेते हुए सभी पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें