स्वीप के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय के मार्गदर्शन और रिटर्निंग ऑफिसर रामनगर रफीक अहमद जराल की देखरेख में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डुडू बसंतगढ़ में वीरवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें एक ही आवाज उठी, जिसमें मतदाताओं से घर से निकलें और मतदान करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में युवा मतदाताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। रामनगर के नोडल अधिकारी राकेश कुमार, डोगरी कलाकार सुभाष ब्रह्मणु और अरविंद ब्रह्मणु ने लोगों को जागरूक किया। आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नए मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
नोडल अधिकारी ने महत्व पर जोर दिया और छात्रों से समाज में नैतिक मतदान का संदेश फैलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज गेट के सामने मतदाताओं द्वारा बैनर थामे और मजबूत लोकतंत्र के लिए नारे लगाते हुए किया गया।
इसी तरह सरकारी मिडिल स्कूल गंध डोगरी में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटकों व भाषणों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।