फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चालक विजय का अंतिम संस्कार, लोग बोले-मिले बलिदानी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पौनी के कंडा क्षेत्र में रविवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए बस चालक विजय कुमार शर्मा पुत्र रतन लाल निवासी दसानू का सोमवार दोपहर को चिनाब दरिया किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अंतिम विदाई दी। वहीं, लोगों ने सरकार से मृतक को बलिदानी का दर्जा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार मध्य रात्रि को विजय कुमार का शव त्रियाथ सब सेंटर से जिला अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को घर लाया गया। इस दौरान पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा। चालक विजय के छह साल और डेढ़ साल के दो बेटे हैं। आतंकी हमले में दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया है। स्थानीय निवासी मुंशी राम बाली, शिव कुमार शर्मा और सुनील शर्मा ने बताया कि विजय की आतंकी हमले में गोली लगने से मौत हुई है। इसलिए उसे बलिदानी का दर्जा देने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद की जाए, ताकि परिवार का पालन पोषण सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें