रामबन। जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम फोर लेन सड़क परियोजना निर्माण कंपनी के वर्करों की बस पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।
इस संदर्भ में एसएसपी रामबन कुलबीर सिंह ने कहा कि इस हमले में किसी तरह से कोई भी आतंकी एंगल नहीं है। हमने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा निर्माण कार्य में काम कर रहे वर्करों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस घटना में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने टनल निर्माण कंपनी की लिखित शिकायत पर रामबन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।