फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार नवरात्र में 1.70 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो के दर पर नतमस्तक

विज्ञापन
  श्रद्धालु दर्शन के लिए भवन की ओर बढ़ते हुए। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। चैत्र नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु स्वयं को धन्य मान रहे हैं। माता के दिव्य दर्शन पाने को लेकर हर ओर उत्सव जैसा माहौल है। कोई पैदल, कोई घोड़ा, पिट्ठू, पालकी का सहारा लेकर तो कोई हेलिकाॅप्टर, बैटरी कार से मां वैष्णो देवी के चरणों में पहुंच रहा है। भवन परिसर में की गई भव्य सजावट और जगह-जगह स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों के आगे श्रद्धालु नतमस्तक हो रहे हैं और अलौकिक पलों को अपने मोबाइल के साथ ही कैमरों में कैद कर रहे हैं। इससे हर तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है।नवरात्र के पहले चार दिन में एक लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दर पर नतमस्तक हुए हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, चौथे नवरात्र को दोपहर 12 बजे तक 17 हजार, चार बजे तक 25 हजार व शाम छह बजे तक 31 हजार 200 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र को 49 हजार, दूसरे नवरात्र को 46 हजार, तीसरे नवरात्र को 39 हजार 400 श्रद्धालुओं ने भवन में माथा टेका। वर्ष 2022 में चैत्र नवरात्र पर 2.79 लाख भक्तों ने भवन में माथा टेका था। 2023 में 3.18 लाख के करीब श्रदालु मां के चरणों में हाजरी लगाने पहुचे थे। वर्ष 2024 में चैत्र नवरात्र पर 3.12 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई थी। इस वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है भक्तों की संख्या और बढ़ेगी। बुधवार को धर्मनगरी सहित भवन तक मौसम सुहावना रहा। शनिवार और रविवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें