फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फूल प्रदर्शनी का आगाज, लिली और ब्लैक गुलाब ने खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
उधमपुर। जखैनी पार्क की शोभा बढ़ाते फूल। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। पर्यटन और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जखैनी पार्क में दो दिवसीय मेगा फूल प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने किया। उनके साथ उधमपुर की उपायुक्त सलोनी राय भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में लिली, ब्लैक गुलाब, लाल व सफेद गुलाब, गेंदा सहित 25 किस्मों के फूलों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है और पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा, जखैनी पार्क अपने शांत परिवेश के साथ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य स्थल बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाई।
आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉल्स और स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फूल प्रदर्शनी प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव मनाने वाली एक वार्षिक परंपरा बने।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य, पशुपालन, भेड़ पालन, समाज कल्याण और हस्तशिल्प सहित विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। संभागीय आयुक्त ने उपायुक्त के साथ इन स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में चर्चा की।
उपायुक्त सलोनी राय ने बताया कि यह आयोजन जखैनी पार्क को व्यापक पर्यटन नेटवर्क से जोड़ने, उधमपुर की पर्यटन क्षमता बढ़ाने, मनोरंजक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और जिले की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया था।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शर्मा, मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल जरगर, डीडीसी सदस्य, विभिन्न विभागों के प्रमुख, नागरिक समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
सूचना विभाग उधमपुर की ओर से आयोजित थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और छात्रों ने मनमोहक डोगरी लोकगीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। संभागीय आयुक्त ने फूलों की सजावट की सराहना करते हुए पार्क में टहलने के बाद चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों से बातचीत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें