किश्तवाड़। कुंतवाड़ा के बटकूट में भूस्खलन के कारण 87 भेड़-बकरियों की मौत पर स्थानीय लोगों ने पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की।
मृत पशु सचिन कुमार के बताए जा रहे हैं, जिसकी आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन ही था। अचानक हुए भूस्खलन ने न केवल पशुधन को भारी नुकसान पहुंचाया बल्कि घटना पहाड़ी व संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और उनके पशुओं के सामने मौजूद कठोर वास्तविकताओं को भी उजागर करती है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार गहरे सदमे में है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पीड़ित परिवार के प्रति क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से उन्हें दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।