फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा और भद्रवाह में 43.45 करोड़ की सड़क एवं पुल परियोजनाओं को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले के डोडा पश्चिम और भद्रवाह विधानसभा क्षेत्रों को सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए कुल 43.45 करोड़ की लागत वाली सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। इन विकास कार्यों से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

डोडा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 13.34 करोड़ की लागत से पांच नए पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इनमें मरसू-चारोति पार्ट-2, भलगरान-रोती, गुगवा परशाल से बंजार मोड़ शामठी वाया कास्तीगढ़ रोड तथा भागवाह-देसा रोड पर पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
वहीं भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30.11 करोड़ की लागत से सात महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें सरतिंगल -कटयारा, द्रुडु-मनावा रोड, खरंगल-चौंवरी, द्रुडु-चांटीबाला, थलेला-जागोता रोड, भारगी कुनन (गंदोह) तथा भंगरो-शिंगानी मार्ग की परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे दूरदराज़ क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं की स्वीकृति पर स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री, डोडा-उधमपुर-कठुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह, डोडा पश्चिम के विधायक शक्ति राज परिहार तथा भद्रवाह के विधायक दलीप परिहार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें