फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसडीएच भद्रवाह पहुंचे सीएमओ डोडा, कार्यप्रणाली जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डोडा डॉ. विनोद शर्मा ने रविवार दोपहर उप जिला अस्पताल (एसडीएच) भद्रवाह का दौरा कर अस्पताल की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एनक्यूएएस एवं डीएनबी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

दौरे के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का विस्तृत निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं तथा गुणवत्ता मानकों के अनुपालन का आकलन किया। यह निरीक्षण एसडीएच भद्रवाह की निरंतर मॉनिटरिंग एवं समीक्षा का हिस्सा था। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल को एनक्यूएएस मूल्यांकन तथा डीएनबी मान्यता से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह तैयार करना है।
डॉ. विनोद शर्मा ने अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने, अभिलेखों (डॉक्यूमेंटेशन) को सुव्यवस्थित रखने, स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने और मरीजों को बेहतर उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें