फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फूलों की खेती की आधुनिक तकनीक के बारे में जानेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में कृषि-उद्यमिता को मजबूत बनाने की दिशा में उपायुक्त पंकज शर्मा ने रविवार को 25 किसानों के शैक्षणिक दौरे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 15 महिला और 10 पुरुष किसान शामिल हैं। यह छह दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को वाणिज्यिक पुष्पोत्पादन (फ्लोरीकल्चर) से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक तरीकों और व्यवसायिक संभावनाओं की जानकारी देना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों से रूबरू कराने में बेहद सहायक होते हैं। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा एचएडीपी के तहत उठाए जा रहे प्रगतिशील कदमों की सराहना करते हुए किसानों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल ने कहा कि वर्तमान समय में फ्लोरीकल्चर उत्पादों की बाजार में भारी मांग है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक और सतत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा विभाग की ओर से निरंतर तकनीकी सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें