किश्तवाड़। जिला प्रशासन किश्तवाड़ की तरफ से बुधवार को पूरे जिले में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों और विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों से अवगत कराया गया।
जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम नए डीसी कार्यालय में आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत सामूहिक प्रस्तावना वाचन से हुई। इसका नेतृत्व उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने किया। अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे सांविधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रस्तावना वाचन, जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, वाद-विवाद, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान की भावना और महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इसी बीच, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग किश्तवाड़ ने अंतर-जोन, जिला स्तरीय आवासीय ट्रेकिंग अभियान का आयोजन किया। इसमें 60 बालिकाएं शामिल हैं। उपायुक्त किश्तवाड़ ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 तक चलेगा।